मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी की आने वाली वेबसीरीज धारावी बैंक फर्स्ट लुक से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सुनील फिल्मों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में भी खूब सक्रिय हो रहे हैं। पिछले साल उन्होंने अपने डिजिटल डेब्यू का एलान इनविजिबल वुमन सीरीज से किया था। एमएक्स प्लेयर की अपकमिंग सीरीज धारावी बैंक से सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।इस थ्रिलर सीरीज में सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी कही जाने वाले इलाके धारावी में दिखायी जाएगी।सीरीज की अधिकांश शूटिंग धारावी में ही हुई है। एमएक्स प्लेयर के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने कहा, “धारावी बैंक एक क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी है। हमने एक पूरा माहौल और परिवेश ऐसा बनाया है, जो हमारी कहानी से मैच हो और इसके लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है। ” (वार्ता)
Saturday, August 22
Breaking News
- महतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
- पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड
- नवाचार, जनभागीदारी और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा बनी पहचान
- नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- बैगा जनजाति के संरक्षण के लिये करेंग हरसंभव प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
- महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय
- डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती
- यूपी रोडवेज में 4 हजार से ज्यादा कंडक्टरों की सीधी भर्ती, आउटसोर्स व्यवस्था खत्म
- रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार शकुन यादव


