नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया साथ ही आरबीआई ने चार सहकारी बैंकों पर भी जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक और अन्य चार सहकारी बैंकों पर नियामकीय अनुपालन में कोताही बरतने पर यह जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक पर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इसके अलावा रिजर्व बैंक ने सहकारी क्षेत्र के चार बैंकों जिसमें नवजीवन कोऑपरेटिव बैंक, बलंगीर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, ढाकुरिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कोलकाता और पलानी कोऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इन सभी बैंकों पर एक लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है।उल्लेखनीय है कि बैंक नियामक रिजर्व बैंक ने साफ किया कि इन बैंकों पर जुर्माना लगाने का फैसला नियामकीय अनुपालन में हुई गड़बड़ियों पर आधारित है, जो इन बैंकों के अपने ग्राहकों के साथ समझौते या किसी भी लेन-देन की वैधता पर सवाल नहीं खड़ा करता है। (हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज
- ITR भरते समय न करें गलती, सभी एक्टिव बैंक अकाउंट की देनी होगी जानकारी
- सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व
- ईरान-सऊदी तनाव में फंसा पाकिस्तान, युद्ध में उतरने की बढ़ी आशंका
- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, बिना डीजल-बिजली तारों के भरेगी रफ्तार
- मैक्लुस्कीगंज बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब, 50 होमस्टे और ग्लास ब्रिज की तैयारी
- यूपी में 15 साल बाद बढ़ सकता है हाउस टैक्स, लाखों लोगों पर बढ़ेगा बोझ
- बिहार में पंचायत स्तर पर लगेंगे राशन कार्ड शिविर, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा ऐलान
- CG समाधान योजना: बिजली से जुड़े न्यायालयीन मामलों का होगा त्वरित निराकरण
- ईरान-अमेरिका तनाव से यूपी के 6 हजार करोड़ रुपये के निर्यात ऑर्डर अटके


