रायपुर (mediasaheb.com) |मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बैकुंठपुर के प्रेमा बाग स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर है, जिसे सन 1921 में तत्कालीन महाराजा के दीवान ने अपनी पत्नी प्रेमा देवी की स्मृति में बनवाया था। प्रत्येक सोमवार को भक्तों के द्वारा यहां विशेष पूजा आराधना की जाती है। प्रेमा देवी की स्मृति में यहां प्रेमा बाग भी अवस्थित है। इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी नगरवासियों की आस्था या केंद्र है। मंदिर के 88 वर्ष के वयोवृद्ध महंत तुलसी पुरी से मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद लिया और उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने के निर्देश कलेक्टर को दिए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक गुलाब कमरो इस अवसर पर उपस्थित थे। मंदिर परिसर में गौ रक्षा वाहिनी बैकुंठपुर के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें वाहिनी द्वारा संचालित रोटी बैंक वाहन के कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना की।
Friday, February 27
Breaking News
- मार्च में लंबी छुट्टियां: 18 दिन बैंक बंद, 12 दिन शेयर बाजार ठप
- शादी को लेकर डेजी शाह की बेबाक राय, मातृत्व के लिए अपनाया नया विकल्प
- केजरीवाल की बड़ी चुनौती: दिल्ली में फिर चुनाव की मांग, भाजपा को दिया ‘10 सीट’ का ओपन चैलेंज
- होली से पहले बड़ी कार्रवाई: भोपाल में 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त, मिलावटखोरों पर शिकंजा
- कंधार हमले का बदला? इस्लामाबाद में पाक PMO के पास एयरस्ट्राइक से मचा हड़कंप
- बोत्स्वाना से 28 फरवरी को कूनो पहुंचेंगे 8 चीते
- भारत–इजरायल डील से पाकिस्तान में बेचैनी क्यों? सऊदी अरब का नाम आते ही बढ़ी हलचल
- प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का 28 फरवरी को अजमेर से करेंगे शुभारंभ
- इलाहाबाद और भांग पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी चर्चा में, आखिर क्या है पूरा मामला?
- परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों पर किया जायेगा अमल : ऊर्जा मंत्री तोमर


