नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “ गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। इस घटना में किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी।” उल्लेखनीय है कि BJP से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में राजस्थान के उदयपुर में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले कन्हैयालाल नामक एक युवक की गत मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावर कपड़े सिलवाने के बहाने उसकी दुकान में घुसे और तलवार से उसकी हत्या कर दी। हमलावरों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस हमलावरों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।(हि.स.)
Thursday, June 25
Breaking News
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी
- एमपी में 8 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का IPS प्रमोशन लगभग तय, दो नामों पर नहीं हुआ विचार


