मुंबई,(mediasaheb.com)। महाराष्ट्र के विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को एकनाथ शिंदे खेमे के 16 विधायकों को Online कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में इन सभी विधायकों को सोमवार तक अपना पक्ष ऑनलाइन अथवा खुद उपस्थित रहकर विधानमंडल के समक्ष रखने का आदेश दिया गया है। शिवसेना विधायक दल की ओर से शिंदे खेमे के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल से कार्रवाई की मांग की गयी है। विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवल ने शुक्रवार को इन सभी अर्जियों का अवलोकन किया। इसके बाद आगे की कार्रवाई का आदेश विधानमंडल सचिवालय को दिया था। विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को सभी 16 विधायकों को ऑनलाइन नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। इन सभी विधायकों ने सोमवार तक अपना पक्ष नहीं रखा तो विधानमंडल सचिवालय इनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है।(हि.स.)
Tuesday, March 17
Breaking News
- ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार, बनीं लाखों की प्रेरणा
- माओवादी हिंसा के बाद बदलती तस्वीर: बोधघाट में जंगल का अर्थशास्त्र ले सकता है नई दिशा
- अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास : वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
- पटना में कांग्रेस MLA का बड़ा बयान: ‘उम्मीदवार पसंद नहीं था’, पार्टी में हलचल तेज
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया, 5 हजार लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने दबोचा
- करुणा पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करना रहा यादगार: मुस्कान बामने
- कैंसर से बचाव की पहल: किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन, शुरू हुआ खास अभियान
- पूरा हुआ मनीषा का सपना, मिला सुरक्षित आशियाना मनीषा
- हरियाणवी जाट के दमदार किरदार में दिखेंगे रणदीप हुड्डा
- मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी


