रायपुर (mediasaheb.com) | छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी लोगों को अपने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, स्कूली बच्चे, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे। डॉ. नायक ने कहा कि योग से हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन योग करने से हमारी बहुत सारी बीमारियां दूर होती हैं। हमारे जीवन पर योग का विशेष प्रभाव पड़ता है। हमारे सोचने, समझने की शक्ति इससे विकसित होती है। योग से सही निर्णय लेने की क्षमता आती है, हमारा मन शांत रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
Monday, September 21
Breaking News
- 21 सितंबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें किसे रहना होगा सावधान
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को भारत हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित भारत का संकल्प
- सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- रटगा की सोनू देवी अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मजबूती में निभा रहीं भूमिका
- गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं ‘लखपति दीदी’
- सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला
- मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जामपाली में खुली ‘बदलाव की राह’
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि


