मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में जोरदार एक्शन करते नजर आयेंगे। शाहिद जल्द ही ‘ब्लडी डैडी’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्टेज पर है। इस फिल्म में शाहिद अपने बच्चे के लिए एक्शन करते नजर आने वाले हैं। ‘ब्लडी डैडी’ में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है।इस फिल्म में शाहिद ने अपने एक्शन सीन खुद ही किए हैं।
‘ब्लडी डैडी’ में शाहिद का रोल उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है। इस नई फिल्म में वह अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। कहानी की डिमांड को देखते हुए इस फिल्म में निर्देशक ने एक भी रोमांटिक गाना नहीं रखा है। इस फिल्म में बादशाह का एक गाना है जो कहानी के साथ ही बैकग्राउंड में लोगों को सुनने को मिलेगा। फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है।(वार्ता)
Sunday, July 5
Breaking News
- बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग
- डॉक्युमेंट्री का दावा: अमेरिकी सेना से बढ़ रहा प्रदूषण, पेंटागन 140 देशों से ज्यादा उत्सर्जन करता है?
- भोपाल गैस त्रासदी की यादों को मिलेगा नया स्वरूप, भुज के ‘स्मृतिवन’ की तर्ज पर बनेगा मेमोरियल
- कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती: पार्टी की मुसीबत बढ़ाने वाले नेताओं की बनेगी लिस्ट, नहीं सुधरे तो होंगे बाहर
- पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सिटी बैंक ने कच्चे तेल पर की बड़ी भविष्यवाणी, आम लोगों को मिल सकती है राहत
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित


