रायपुर (mediasaheb.com) | दिनांक 22.05.2022 (रविवार) से 24.05.2022 (मंगलवार) तक होने वाले 24वां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हिमालय योग ओलंपियाड 2022 संपन्न हुआ। जिसमें देश व विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों से योग प्रतिभागी शामिल हुए थे। देश की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य योग समूह (C.G. Yoga Group Team) के अंतर्गत मैट्स विश्वविद्यालय के शारिरिक शिक्षा एवं योग विभाग के M.A. Yoga चतुर्थ सेमेस्टर की नंदनी तान्डी, M.A. Yoga द्वितीय सेमेस्टर लक्ष्मी गिरी गोस्वामी तथा पूर्व छात्रा कु.अरुना मिश्रा (M.A.Yoga 2019-20) तीनों प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए व कांस्य पदक हासिल किए। M.A. Yoga द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा ईश्वरी धीवर कोच के रूप में व मोनिका पंजवानी और हीरामणी साहू मैनेजर के रूप में कार्य करके मैट्स विश्वविद्यालय की ओर से अहम भूमिका निभाई। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो.(डॉ.) के. पी. यादव, उप-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुला नंदा पंडा, उप-कुलसचिव डॉ. राकेश कुमार सोनी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह नें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा और आगामी योग के क्षेत्र में सतत् आगे बढ़ने की शुभकामनाएं प्रदान की। इसके अलावा मैट्स कालेज प्रमुख प्रो.(डॉ.) ए. जे. खान, प्रो.(डॉ.) परविंदर हंसपाल (HoD MSED), श्रीमति परविंदर कौर (HoD MSFDT), प्रो.(डॉ.) उमेश गुप्ता (HoD, MSBS), डॉ. बृजेश पटेल (HoD, MSEIT), डॉ. ज्ञानेश श्रीवास्तव (HoD, MSIT), डॉ. रेशमा अंसारी (HoD, MSH-H) सहित खेल सचिव व सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत मुंडेजा, छत्तीसगढ़ रग्बी खेल संघ प्रमुख व सहायक प्राध्यापक डॉ. आयाज अहमद खान, सहायक प्राध्यापक गोपेन्द्र कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक योगेश कुमार, योग निदेशक दिवेश कुमार, लेफ्टिनेंट तारा चंद्र निर्मलकर (NCC & NSS Officer) ने सम्मानित सभी प्रतिभागियों के विशेष कौशल और प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
Wednesday, June 24
Breaking News
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- जीआरपी जबलपुर ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रेन में चोरी गए आभूषण एवं सामान को मात्र दो घंटे में किया बरामद
- जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- कौशलयुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला हैं : मंत्री टेटवाल


