मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के गाने मखमली का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के नए गाने ‘मखमली‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने के टीजर में अक्षय-मानुषी की केमिस्ट्री देखने लायक है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का यह गाना फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वादा, सम्मान और भक्ति। मखमली गाने के टीजर का अभी अनुभव करें और पूरा गाना केवल थिएटर में देखें। ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपने नजदीकी थिएटर्स में वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने के साथ-साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी जश्न मनाएं।” (वार्ता)
Tuesday, October 27
Breaking News
- तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जन आंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने की भेंट
- युवाओं के भरोसे भारत का लोकतंत्र सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने किए जा रहे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के अनुरूप नक्सल प्रभावित 100 गांवों के सर्वांगीण विकास की कार्ययोजना तैयार
- युवाओं के लिए रोजगार की राह खोलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का युवाओं ने किया भव्य स्वागत
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 अक्टूबर को इंदौर में करेंगे ‘अर्बन कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ
- एमसीयू की फिल्म ‘विद्यार्थी’ को उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में द्वितीय पुरस्कार.
- विकसित भारत@2047 के लक्ष्य पूर्ति में मध्यप्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ‘सपा पार्टी नहीं, परिवार का समूह’, कपिलदेव अग्रवाल का हमला


