रायपुर (mediasaheb.com)। मैट्स यूनिवर्सिटी और सीआईआई यंग इंडिया की रायपुर इकाई के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ है। इस एमओयू के बाद मैट्स के विद्यार्थी विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मैट्स यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी श्रीकांत ने बताया कि एमओयू के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों में इंटर्नशिप, इंक्यूबेशन, विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान आदि का लाभ प्राप्त हो सकेगा और विद्यार्थी अपने कैरियर का निर्माण कर सकेंगे। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने कहा कि आज के तेजी से बढ़ते उद्योगों की मांग को पूर्ण करने के लिए हमारे छात्रों को अधिक आत्मविश्वास और सक्षम बनाने की दिशा में यह एक और कदम है। इस एमओयू से मैट्स के विद्यार्थियों को काफी लाभ प्राप्त होगा। उन्हें उद्योग में कार्य करने का अवसर मिलेगा और वे जीवंत अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, उपकुपति डॉ. दीपिका ढांड ने हर्ष व्यक्त कर इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया है। मैट्स के विद्यार्थियों को सीआईआई यंग इंडिया की सदस्यता भी प्राप्त हो सकेगी।
Thursday, July 16
Breaking News
- बिहार में मिलेगा मल्टी इंजन पायलट प्रशिक्षण, सरकार ने दी मंजूरी
- आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बिहार के चार शहरों में 829 करोड़ की पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर जल्द होगा दूसरा कदम, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
- महिला आरक्षण पर बदले सियासी समीकरण? सरकार दो-तिहाई बहुमत के करीब, शरद पवार के रुख पर बढ़ी चर्चा
- ईरान-US तनाव के बीच एडवाइजरी जारी, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती से बचने के निर्देश
- देश की सबसे लंबी जल-सुरंग स्लीमनाबाद टनल का शुक्रवार को करेंगे निरीक्षण
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, वृद्ध-दिव्यांगों के घर पहुंचेगा मुफ्त राशन
- UP में वृद्ध-दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगा राशन, योगी सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
- अमेरिका की महंगाई पर भारतीय दिग्गजों की नजर, फेड की खास टीम में रघुराम राजन समेत 3 विशेषज्ञ शामिल


