मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 56 करोड़ृ की कमाई कर ली है। कार्तिक आर्यन- कियारा आडवाणी स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ ने अपने पहले वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिनों में ही करीब 56 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि लगभग 75 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘भूल भुलैया-2’ ने भारत में तीसरे दिन को 23.51 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म ने दूसरे दिन 18.34 करोड़ और पहले दिन 14.11 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड यानी सिर्फ 3 दिन में ही अब तक 55.96 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। तरण का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। ‘भूल भुलैया-2’ कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है।(वार्ता)
Friday, June 19
Breaking News
- Shreyanka Patil टखने की चोट के चलते महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर
- प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ता: Galaxy S25 Ultra पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज से बड़ी बचत
- एशियन गेम्स टीम से बाहर होने पर मनिका बत्रा का चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल
- राज्यसभा चुनाव में BJP को झटका, 12 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा
- विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोलीं—स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले हुआ पूरा; MP की सराहना
- Gold-Silver Rate Crash: चांदी में भारी गिरावट, दो दिन में ₹22,000 टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
- विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
- जयपुर विधानसभा परिसर में ‘योगोत्सव’ का आयोजन, योग के माध्यम से स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
- राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट
- रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा का बड़ा कदम, 20 एकड़ में बनेगा आइसोलेशन वे


