नयी दिल्ली (mediasaheb.com) मौजूदा वर्ष का अंतराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन दक्षिण भारत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगर मैसूर में होगा जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी करेंगे। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मैसूर में होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में भाग लेने के लिए सभी राज्य सरकारों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय और विभागों के प्रतिनिधि भी आयोजन के भागीदार होेंगे।
उन्होेंने कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक आयोजन उगते हुए सूर्य के देश जापान से आरंभ होंगे और न्यूजीलैंड में संपन्न होंगे। इनका आयोजन संबंधित देश के भारतीय राजदूतावास करेंगे। श्री सोनोवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महाेत्सव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 75 दिन पहले से योग के आयोजन का काउंटडाउन शुरु कर दिया गया था। इसके अंतर्गत 25वें काउंटडाउन में हैदराबाद में योगाभ्यास का आयोजन होगा जिसमें 10 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से 25 करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।(वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- RCB ने रचा इतिहास, IPL प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, पंजाब की लगातार छठी हार
- ट्रंप की चेतावनी से बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निवेशकों के उड़े होश
- पत्थरों पर मिले 1000 साल पुराने पदचिन्ह, जैन इतिहास से जुड़ने के संकेत
- लाहौर में मोहल्लों के नाम बदलकर लौटाई जा रही हिंदू पहचान, पाकिस्तान में शुरू हुआ नया अभियान
- दुमक,श्रावणी मेले से पहले बासुकीनाथ में तैयारियों को लेकर टेंडर प्रक्रिया तेज
- यूपी में आम की खेती में बड़ा बदलाव, छोटे पेड़ों और सघन बागवानी पर जोर
- उदयिनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर बयान से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
- भारत और अंटार्कटिका कभी एक थ,नई स्टडी में गोंडवाना महाद्वीप का खुलासा
- बदलने जा रहा MP के रेल नेटवर्क का नक्शा, इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन पर बड़ा अपडेट सामने आया
- केरल में BJP का 13 सूत्रीय एजेंडा: लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक और OBC राजनीति पर फोकस


