पटना, (mediasaheb.com) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की 8 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े 15 ठिकानों पर छापा मारा है। पूर्व रेलमंत्री लालू के कार्यकाल में 2004-2009 के मध्य रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी को लेकर यह छापा मारा गया है। पटना में राबड़ी देवी के आवास पर CBI की टीम को मुख्य दरवाजे पर तैनात सुरक्षकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। टीम जबरन कैंपस के अंदर घुस गई। राबड़ी देवी आवास के अंदर थी। राबड़ी देवी ने सूचना मिलते ही अपने वकील को बुलाया। इसके बाद वकील और सीबीआई की टीम के बीच बातचीत जारी है। वहां पर राबड़ी देवी और तेजप्रताप भी मौजूद हैं। CBI ने पटना, दिल्ली समेत 15 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है।(हि.स.)
Saturday, July 4
Breaking News
- BJP विधायक को 4 साल की जेल, कोर्ट ने ₹25 लाख मुआवजा देने का भी दिया आदेश
- रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र
- सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित
- कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा
- मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
- ‘भारतीय डिप्लोमेसी का दिखा दम’… PM मोदी बोले- जंग के बीच 40 देशों से आया तेल, टला बड़ा संकट
- फीफा वर्ल्ड कप 2026: केप वर्डे को हराकर अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
- मथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा, ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार
- वर्ल्ड कप के बीच बड़ा खुलासा! अंग्रेज खिलाड़ियों को वियाग्रा दिए जाने की तैयारी, सामने आई चौंकाने वाली वजह


