रायपुर, (mediasaheb.com)| राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. अंबेडकर ने हमेशा समाज में महिलाओं के उत्थान पर बल दिया । वे महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्षधर थे।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे बल्कि वे एक श्रेष्ठ विचारक, लेखक, वक्ता एवं विधि के ज्ञाता भी थे। समाज के वंचित वर्गो के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता । हम सभी को उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
Monday, October 26
Breaking News
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
- प्रदेश के 309 पारंपरिक वैद्यों को मिला प्रमाण पत्र
- लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर
- सऊदी अरब में भारतीयों के लिए अलर्ट, मिसाइल-ड्रोन हमलों के वीडियो बनाने और शेयर करने पर चेतावनी
- शिवपुरी के भीमपुर में बनेगा बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट, जमीनों के दाम 4 गुना
- एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय भोपाल में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
- रांची के मोरहाबादी में ₹3.26 करोड़ से बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन, 205 दुकानदारों को मिलेगी जगह
- मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला अब श्रीलंका में दिखाएगी हुनर
- ₹1,500 करोड़ की विदेशी सुपारी तस्करी का खुलासा, वाराणसी की दो फर्में ED की जांच के घेरे में
- भोपाल बस स्टैंड पर भीषण आग, 3-4 बसें जलकर खाक


