मुंबई (mediasaheb.com)| मिस यूनिवर्स हरनाज संधू 2021 ने मलाइका अरोड़ा के साथ उनके सुपरहिट डांस नंबर ‘छैयां-छैयां’ पर डांस किया है। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आयी। इस इवेंट में मलाइका और हरनाज स्टेज पर छैयां छैयां गाने पर डांस करती दिखी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मलाइका ने ब्लैक कलर का खूबसूरत सा गाउन पहना था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लगी, जबकि हरनाज व्हाइट आउटफिट में बेहद हसीन लग रही है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा, हरनाज संधू को छैयां छैयां गाने के स्टेप्स सिखाती दिख रही है और हरनाज उसे बखूबी करते दिख रही है। यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।(वार्ता)
Previous ArticleSUCCESS STORY: मेडिकल एंट्रेस की तैयारी के दौरान हो गया पिता का निधन, मन में संकल्प लिया अब डॉक्टर बनकर ही घर जाऊंगा
Next Article देश में कोरोना के 1,260 नए मरीज मिले


