नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। देश में CORONA संक्रमित लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। बीते 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 1,260 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,404 रही। कोरोना संक्रमित 83 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 92 हजार, 326 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में CORONA वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 13 हजार, 445 है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 05 लाख, 28 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 79 करोड़, 02 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।(हि.स.)
Tuesday, April 28
Breaking News
- आज का राशिफल (28 अप्रैल): मेष से मीन तक जानें कैसे रहेगा आपका दिन
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- ओला-उबर 2 मिनट में पहुंचती हैं तो एंबुलेंस क्यों नहीं? जनहित याचिका पहुंची हाईकोर्ट
- विद्यार्थी पारंपरिक कक्षा शिक्षा से आगे बढ़कर विज्ञान के व्यावहारिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरूप से हुए परिचित
- मध्यम एवं बड़े वर्ग के 1.36 लाख किसानों ने स्लॉट कराये बुक
- एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
- मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल
- तेंदुवा धाम में राम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्वालियर में लुटेरों की ‘बारात’: 17 मिनट में दो शादियों को बनाया निशाना, लाखों की लूट
- शुभेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी के खिलाफ याचिका पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा


