रायपुर (mediasaheb.com)। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महती भूमिका निभा रहे हैं राज्य के उद्योग व्यापार। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नित नए उद्योग भी यहां लग रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा ब्लाक के ग्राण मढ़ी में स्थापित होने जा रहे मे. गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के संदर्भ में जनसुनवाई हुई। जिसमें काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी ओर से प्लांट संचालकों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार व क्षेत्र की विकास को लेकर यदि प्राथमिकता रखते हैं तो वे सहयोग करने तैयार हैं। संचालकों ने भरोसा दिलाया कि इस इलाके का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। नियमानुसार लोगों को नौकरी भी दी जायेगी। पर्यावरण नियमों का पूर्णत: पालन करते हुए वे प्लांट लगायेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, तहसीलदार कृष्णकुमार साहू, एसडीएम प्रकाश टंडन, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष कश्यप, सरपंच श्रीमती विद्या शर्मा व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


