प्रयागराज, (media saheb.com) |कानपुर में इत्र कारोबारी के ठिकानो पर छापेमारी की कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाजवादी इत्र बनाते थे उनके घर से गरीबों की आह निकल रही है। पिछले दो-तीन दिनों में 257 करोड़ रुपये और आज के दिन 80 करोड़ रुपये और लगभग 400 कुंतल सोना-चांदी बरामद हुआ है। पिछली सरकारों ने गरीबों की अन्न और विकास योजनाओं का पैसा लूटकर रखा था, वह आज निकल रहा है।
प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना का शिलान्यास व 31 परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करने के मौके पर योगी ने रविवार को कहा कि इसी प्रयागराज के अंदर माफियाओं ने करोड़ों रुपये की गरीबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा था। हमारी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम किया और केवल प्रयागराज में ही हजारों करोड़ की जमीन को इनके कब्जे से छुड़ाया है। इन जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे जिससे वह सुख से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।(वार्ता)
Friday, September 11
Breaking News
- गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन बढ़ी दियारा की मुश्किलें; 836 हेक्टेयर फसल बर्बाद
- सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव
- iPhone Duo की कीमत 2.99 लाख क्यों? ये 5 फीचर्स बनाते हैं Apple के फोल्डेबल को खास
- UP-SCR में बड़ा बदलाव: एयरपोर्ट के दोनों तरफ बनेगी एयरोसिटी, बढ़ेगी वाटर वर्क्स की क्षमता
- आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि, 3 राशियों को रहना होगा सावधान; बढ़ सकता है तनाव और विवाद
- महिला एशिया कप: फाइनल में भारत, अब श्रीलंका-पाकिस्तान में होगी आखिरी जंग
- नीम करोली बाबा के चमत्कारों का सच क्या था? ट्रेन से LSD तक, जानिए कहानियों के पीछे की हकीकत
- सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई
- रायपुर के स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर संचालक-मैनेजर पर केस
- शाही इमाम ईदगाह लखनऊ, मौलाना ख़ालिद रशीद फ़रंगी महली ने कहा


