नई दिल्ली, (media saheb.com) देश पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 7,992 नये मामले दर्ज किये गये और इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3.46 करोड़ से अधिक हो गया।
इस बीच शुक्रवार को 76 लाख 36 हजार 569 कोविड टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 31 करोड़ 99 लाख 92 हजार 482 हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 9,265 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ ही अब तक 3 करोड़ 41 लाख 14 हजार 331 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में 1666 का इजाफा हुआ है, जिन्हें शामिल करते हुए वर्तमान सक्रिय मामलों की संख्या 93,277 तक पहुंच गयी है। गौरतलब है कि सक्रिय मामलों की संख्या गत एक दिसम्बर से एक लाख से नीचे है।
इसी अवधि में 393 मरीज जिंदगी की जंग हार गये और अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख 75 हजार 128 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर 98.36 फीसदी तथा सक्रिय मामलों की दर 0.27 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी है।
देश में केरल सक्रिय मामलों और मृतकों के मामलों में अभी भी आगे है। राज्य में सक्रिय मामले 1204 बढ़कर 39,998 हो गये है। राज्य में 4,836 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5104456 हो गयी है। इसी अवधि में 340 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 42,579 हो गयी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 52 बढ़कर 10,213 रह गये है,
जबकि 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141223 हो गया है। वहीं 631 और मरीजों के CORONA मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6490936 हो गयी है।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Thursday, August 13
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल
- ईज ऑफ डुईंग बिजनेस: निवेशकर्ताओं के लिये छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पहल
- बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
- IFA अनुपूरण में देश में तृतीय स्थान, उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए भी मिला राष्ट्रीय सम्मान
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड
- योगी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई रफ्तार, पूर्वांचल-मध्यांचल बन रहे निवेश के नए पावर सेंटर
- डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल बना मध्यप्रदेश : पोषण ट्रैकर ऐप और एफआरएस तकनीक से सुधरा मातृ शिशु स्वास्थ्य : मंत्री भूरिया
- शहपुरा आरओबी के एप्रोच पुनर्निर्माण के लिये उच्चस्तरीय बैठक
- अवैध हथियारों के नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस का करारा प्रहार — विगत 5 दिनों में 31 अवैध हथियार जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार
- बिजली के बिल से रोशन हुई 16 हजार महिलाओं की जिंदगी, 3500 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए

