नई दिल्ली, (media saheb.com) अमेरिकी कांग्रेस के सीनेटर जॉन कॉर्निन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की ।
सीनेटर जॉन कॉर्निन भारत तथा भारतीय मूल के अमरीकियों से संबंधित सीनेट गुट के सह-संस्थापक तथा सह-अध्यक्ष हैं। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में सीनेटर माइकल क्रेपो, सीनेटर थॉमस ट्यूबरविले, सीनेटर माइकल ली, कांग्रेस सदस्य टोनी गुंजाल्स तथा जॉन कैबिन इलीजी सीनियर शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने विशाल जनसंख्या की चुनौतियों के बावजूद भारत में कोविड स्थिति के उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित जनभागीदारी ने पिछली एक सदी की सबसे बुरी महामारी के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने में अमरीकी कांग्रेस के सतत समर्थन और रचनात्मक भूमिका की सराहना की और कहा कि यह साझा लोकतांत्रिक मूल्य़ों पर आधारित है।
इस दौरान दक्षिण एशिया और हिन्द प्रशांत क्षेत्र से संबंधित विषयों सहित परस्पर हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर गर्मजोशी के साथ स्पष्ट चर्चा हुई। प्रधानमंत्री और शिष्टमंडल के सदस्यों ने दोनों रणनीतिक साझीदारों के बीच रणनीतिक हितों पर चर्चा की तथा वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहयोग को अधिक बढ़ाने के प्रति इच्छा व्यक्त की।
उन्होंने द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने तथा आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के लिए भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसे समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को सुदृढ़ बनाने की संभावना पर विचारों का आदान-प्रदान किया।(वार्ता) (For English News
: thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- महासमुंद : ई-ऑफिस से फाइल ट्रैकिंग आसान, काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित
- जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक
- रायपुर : राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- प्रदेश में 3700 एकड़ में बनेगी नई सिटी, 20 ग्लोबल एजेंसियों ने प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- कोरिया : ’राज्य से आए तकनीकी अधिकारी एस के साहू ने परखी मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता’
- रजरप्पा मंदिर विकास पर हाईकोर्ट सख्त, भैरवी नदी में बैरिकेडिंग का आदेश
- मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्यवसाय
- एमपी में भीषण गर्मी से परेशान बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टी का प्रस्ताव, कलेक्टर की मंजूरी का इंतजार!
- Ganga Expressway: 594KM लंबा मार्ग जो पूरब को जोड़ेगा पश्चिमी यूपी से, 12 जिलों को मिलेगी कनेक्टिविटी


