महासमुन्द(media saheb.com) । रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मुलाकात की तथा आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को बताया कि छत्तीसगढ़ में देश और विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं आज भी जीवित हैं। इन सभ्यताओं के संरक्षण तथा उनके मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, और लोक संगीत तथा लोक कलाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे आदिवासी लोक गीत-संगीत तथा नृत्य क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके गरिमामयी आगमन से छत्तीसगढ़ की धरा में आयोजित इस महोत्सव की शोभा बढ़ेगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आदिवासी लोक शिल्प बस्तर आर्ट से बनी स्मृति चिन्ह भेंट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री विनोद चंद्राकर को धन्यवाद देते हुए उक्त महोत्सव के सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ सरकार को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राज्य प्रशासनिक सेवा छत्तीसगढ़ के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा सहित महासमुन्द ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलावन साहू, दिलीप चंद्राकर मौजूद थे।(For English News : thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- महासमुंद : ई-ऑफिस से फाइल ट्रैकिंग आसान, काम में तेजी और जवाबदेही सुनिश्चित
- जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक
- रायपुर : राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- प्रदेश में 3700 एकड़ में बनेगी नई सिटी, 20 ग्लोबल एजेंसियों ने प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- कोरिया : ’राज्य से आए तकनीकी अधिकारी एस के साहू ने परखी मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता’
- रजरप्पा मंदिर विकास पर हाईकोर्ट सख्त, भैरवी नदी में बैरिकेडिंग का आदेश
- मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्यवसाय
- एमपी में भीषण गर्मी से परेशान बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टी का प्रस्ताव, कलेक्टर की मंजूरी का इंतजार!
- Ganga Expressway: 594KM लंबा मार्ग जो पूरब को जोड़ेगा पश्चिमी यूपी से, 12 जिलों को मिलेगी कनेक्टिविटी

