मुम्बई, (media saheb.com)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) सुप्रीमो शरद पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भगवा दल प्रतिशोध की राजनीति में संलिप्त है।
शरद पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा,
“ भाजपा नीत केन्द्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, केन्द्रीय जांच ब्यूरो, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अन्य ऐसी एजेंसियों का पूरे देश में राजनीतिक बदला लेने के लिए दुरुपयोग कर रही हैं।’’
उन्होंने कहा, “ केन्द्र सरकार अपनी ताकत का इस्तेमाल करके न केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है, बल्कि अधिकतर वरिष्ठ राजनेता उसके निशाने पर हैं। ऐसी चीजें पहले कभी नहीं हुईं। ”
वरिष्ठ राजनेता ने कहा, “ मैंने राजनीति में 54 वर्ष पूरे कर लिए हैं। केन्द्र और राज्य सरकारों में विभिन्न पदों पर काम किया है। हमने इस तरह भेदभाव वाली सरकार के तौर पर कभी काम नहीं किया।”
चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे शरद पवार ने कहा, “ एजेंसी के अधिकारी मेहमान जैसे होते हैं, उन्हें नियमों के अनुसार कार्य करने चाहिए। ”
उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसक घटना की निंदा करते हुए कहा, “ इस तरह की घटनायें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया। उच्चतम न्यायालय के मामले का संज्ञान लिये जाने के बाद ही सरकार ने कार्रवाई शुरू की।”
उन्होंने कहा, “ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि दोषियों ने किसानों की हत्या की है।”(वार्ता) (For English News
: thestates.news)
Monday, April 27
Breaking News
- 2 जून से बनेगा हंस राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
- मोहिनी एकादशी व्रत कथ,धृष्टबुद्धि के जीवन में आया बड़ा बदलाव
- करौली में हीटवेव का असर, कक्षा 1 से 8 तक स्कूल टाइम बदला
- बिहार में नई ‘विकास टीम’ की तैयारी, सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान सामने
- टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में 5 की मौत, 7 घायल; नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
- ईरान का अमेरिका को नया ऑफर: पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलो, फिर होगी आगे की बात
- राजस्थान में भीषण लू का कहर, बाड़मेर में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंचा
- बस्ती में फर्जी DL घोटाल,4500 लाइसेंस बनाकर 4.75 करोड़ की वसूली
- मैनचेस्टर सिटी एफए कप फाइनल में, आर्सेनल ने EPL में फिर हासिल किया टॉप स्थान
- अप्रैल में जून जैसी गर्मी, यूपी में लू का कहर, बांदा सबसे गर्म

