भोपाल, (media saheb.com) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान की गयी लगातार बैठकें और यहां पहुंचने पर सीधे कार्य में जुट जाने की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि हमें श्री मोदी से प्रेरणा लेकर हर एक क्षण का सदुपयोग करना होगा।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए PM मोदी के कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री PM मोदी ने भारत पहुंचने के बाद भी एक क्षण विश्राम नहीं, फिर दो बैठकें और कल रात को हमने उन्हें सेंट्रल विस्टा का निरीक्षण करते हुए देखा,
सच में यही हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री PM मोदी से प्रेरणा लेते हुए मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी, हम सभी एक-एक क्षण का सदुपयोग करते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन के समय को भी बड़े उद्देश्य के लिए लगाते हुए वास्तव में देश और समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा में लगातार बैठकें, 15 घंटे से अधिक की लंबी यात्रा के तत्काल बाद भारत पहुंचते ही PM मोदी का सीधे में कार्य में जुट जाना और फिर सेंट्रल विस्टा का भ्रमण,
सदैव कार्य को प्राथमिकता, यही हम सबको प्रेरणा देता है।(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Saturday, April 25
Breaking News
- इंस्टाग्राम लेकर आया नया फीचर ऐप, स्नैपचैट जैसा है ‘Instants’
- त्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जार,10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र पास
- यूपी में पशुपालन को बढ़ाव,28 दिन में होगी गर्भ जांच, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
- बिहार सरकार का बड़ा फैसल,अब मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे
- तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल: बटालियन कमांडर हेमला समेत 47 माओवादी आज करेंगे सरेंडर
- मध्यम एवं बड़े कृषकों को गेहूं विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रारंभ
- डॉ अजित बाबू जैन और डॉ मनोरमा जैन ने जनगणना कार्य में भारतीय नागरिकों को जागरूक किया
- रायपुर : हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : अरुण साव
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 25 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, पुलिस अलर्ट
- बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, डेहरी में 43 डिग्री पहुंचा पारा


