नई दिल्ली, (media saheb.com) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि मानवता की प्रगति और समृद्धि के लिये आवश्यक शांति और अहिंसा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
एम. वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि मानवता के कल्याण के लिए शांति और अहिंसा पूर्व निर्धारित आदर्श हैं । इसलिए इन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के मुख्य विषय वस्तु- सतत और समान विश्व की पुन : खोज- यह याद दिलाती है कि COVID-19 ने मानवता के समक्ष नयी चुनौतियां पैदा की है। एक न्याय पूर्ण और सामान विश्व की दिशा में मिलकर काम किया जाना चाहिए।
एम. वेंकैया नायडू ने कहा, “ अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम् के आदर्श को याद करें। संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में यह अपेक्षित है कि अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को देशों के बीच न्यायसंगत सम्मानपूर्ण संबंधों के आधार पर बढ़ाया जाये। हमने सदैव विश्व शांति के पंचशील का पालन किया है।”(वार्ता) (For English News : thestates.news)
Saturday, March 7
Breaking News
- तेलंगाना में नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर: CM रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने डाले हथियार
- भारतीय सेना में 281 नए अधिकारी शामिल, गया में हुई ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड
- बुंदेलखंड में औद्योगिक क्रांति की ओर बढ़ते कदम, तेजी से हो रहा भूमि अधिग्रहण
- बिजली बिल बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई सकरी उपसंभाग में 81 कनेक्शन काटे, 5 लाख से अधिक की वसूली
- रेलवे ने क्रिकेट फैंस को दिया बड़ा तोहफा, दिल्ली से साबरमती तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
- तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड
- क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: दिल्ली से साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और रूट
- इंदौर में फ्री हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी, टूर एंड ट्रेवल्स गिरोह ने दंपती से लूटे लाखों
- रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और आयोजकों की बैठक में फैसला
- मुख्यमंत्री ने आगरा में किया यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण


