नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन करते हुए आज कहा कि वह कांग्रेस के महान नेता थे और उन्होंने अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा, “ पूर्व राष्ट्रपति तथा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में उन्होंने विविध जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश की सेवा की है। उनका योगदान और विचार आज भी हम सबका मार्गदर्शन करते हैं।”(वार्ता) For English News : the states.news
Previous Articleग्राम पंचायतों में 1 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है पंजीयन
Next Article थ्रिलर फिल्म में नजर आयेगी रवीना टंडन

