नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (#Coronavirus) (COVID-19)
के 41 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और इस बीच सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
देश में बुधवार को 44 लाख 19 हजार 627 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 52 करोड़ 36 लाख 71 हजार 019 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,195
नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 20 लाख 77 हजार 706 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 69 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 12 लाख 60 हजार 050 हो गयी है। सक्रिय मामले 1636 घटकर 3 लाख 87 हजार 987 रह गये हैं। इसी अवधि में 490 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 29 हजार 669 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.21 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.45 फीसदी और मृत्यु दर 1.34
फीसदी है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1547 घटकर 68018 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 6944 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6166620 हो गयी है, जबकि 163 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 134364 हो गया है।(वार्ता) For English
News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

