नई दिल्ली, (media saheb.com) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा में कहा कि जिस तरह से PM नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि वर्ष 2024 के आम चुनाव के बाद भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे।
सुशील कुमार मोदी ने आज सदन में अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) जातियों की सूची बनाने का अधिकार राज्यों को देने संबंधित संविधान के 105वें संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुये कहा कि मानसून सत्र के शुरू होने से मात्र कुछ दिन पहले ही पिछडे वर्ग के आरक्षण से जुड़े उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय को लेकर मोदी सरकार ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल किया जिसे न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने के बाद यह संविधान संशोधन विधेयक लाया गया है ताकि ओबीसी के छात्रों को मेडिकल दाखिला में आरक्षण का पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर हैं उससे साफ है कि वर्ष 2024 में भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेगें।(वार्ता) For
English News : the states.news
Tuesday, July 7
Breaking News
- स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट
- महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल
- मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रामभक्तों के सहयोग से भव्य राममंदिर निर्माण सहन नहीं हो रहा सपा व कांग्रेस से: सीएम योगी
- मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए अयोध्या जैसी कार सेवा का ऐलान, जानें कब और कैसे होगा आयोजन
- मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

