नई दिल्ली, (media
saheb.com) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (#Coronavirus) के 42,982 नये मामले दर्ज किये गए तथा 533 लोगों की मौत हुई। इस बीच देश में बुधवार को 35 लाख 55 हजार 115 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 42,982 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 18 लाख 12 हजार 114 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 726 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,74,748 हो गयी है। सक्रिय मामले 723 बढ़कर चार लाख 11 हजार 076 हो गये हैं। इसी अवधि में 533 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 26 हजार 290 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1505 घटकर 76224 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 7436 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6117560
हो गयी है, जबकि 195 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 133410 हो गया है।(वार्ता) For English News :the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार


