नई दिल्ली, (media saheb.com) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति
ने ट्वीट में कहा, “ हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। टीम ने जीतने
के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प दिखाया। यह
ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने
के लिए प्रेरित करेगी। ”
प्रधानमंत्री
ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए कहा, “ टोक्यो
में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह ऐतिहासिक दिन हर
भारतीय को याद रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस
उपलब्धि के साथ वह पूरे देश, खासकर
हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।
ये नया
भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को
फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। ”
उल्लेखनीय
है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को टोक्यो 2020 में
जर्मनी को 5-4 से हरा कर 41 वर्षों बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीता है।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 5
Breaking News
- दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्त विभाग के 52 अधिकारियों का तबादला
- श्रीकृष्ण का अर्जुन को सारथी के रूप में चुनना और गीता का उपदेश
- 20 जुलाई 2026 को सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर, कई राशियों के लिए शुभ संकेत
- पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल की तैयारी, NDA सरकार के सामने दो-तिहाई बहुमत की बड़ी चुनौती
- भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा
- खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को दी खुली धमकी
- सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, भारत ने दोहराया सख्त रुख
- बिश्नोई के 17वें ओवर ने पलटा मैच, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया
- ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

