नई दिल्ली (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार संसद में विपक्ष के तथा जनता के हर तीखे तथा धारदार सवाल का जवाब देने को तैयार है लेकिन इसके लिए विपक्ष को सदन में शांतिपूर्ण माहौल बनाना होगा । PM मोदी ने सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले आज संसद भवन परिसर में मीडिया के समक्ष दिये वक्तव्य में सदन में सुचारू कामकाज होने के प्रति उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा, “ सदन में यह सत्र परिणामकारी हो, सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो , देश की जनता जो जवाब चाहती है वो जवाब देने की सरकार की पूरी तैयारी है । सभी विपक्षी नेताओं से आग्रह है कि वे तीखे और धारदार सवाल पूछे और सदन में शांत वातावरण बनाये रखे जिससे सरकर को जवाब देने का मौका मिले। इससे जनता जर्नादन तक सत्य पहुंचाने का मौका मिलता है। इससे जनता का विश्वास बढता है, प्रगति की गति तेज होती है। ”(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, July 12
Breaking News
- अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, 140 ठिकानों पर हमले से मिडिल ईस्ट दहला
- CM मोहन यादव के भिंड दौरे में बदलाव, लहार सम्मेलन के बाद करेंगे दंदरौआ धाम के दर्शन
- जयपुर में रोबोटिक सेंटर शुरू, भारत बनाएगा खतरनाक कामों के लिए स्मार्ट रोबोट।
- झारखंड शिक्षा रैंकिंग में सुधार, पूर्वी सिंहभूम फिर बना राज्य का टॉपर
- RPSC परीक्षा के लिए कोटा मंडल चलाएगा चार स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें
- क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स ऑनर बोर्ड पर नाम लिखवाने वाली पहली महिला
- MP में एथनॉल के नाम पर 242 क्विंटल चावल हेराफेरी, 8 राइस मिलर जांच के घेरे में
- ओमान तट जहाज हमले में 10 भारतीय सुरक्षित, एक की तलाश जारी
- नए वोटर बनने के नियम बदले, माता-पिता की वोटर जानकारी भी देनी होगी।
- रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक पुलिस की 10 नई हाई-स्पीड बाइक्स

