नयी दिल्ली (media
saheb.com) 16 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते
हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की 4.20 करोड़
की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।
ईडी ने यह
कार्रवाई धन शोधन (पीएमएलए) कानून के तहत किया है। ईडी ने देशमुख, उनकी पत्नी और
कंपनी प्रीमियर पोर्ट लिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की 4.20 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। कुर्क की गई
संपत्ति में मुंबई का एक रेजिडेंशियल फ्लैट शामिल है जिसकी कीमत 1.54 करोड़
रुपये बताई गई है। महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी उनकी एक 2.67 करोड़
रुपये की जमीन को कुर्क कर लिया गया है।
ईडी के अनुसार
महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते हुए अनिल देशमुख ने तब के मुंबई पुलिस के सहायक
पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे के जरिए ऑर्केस्ट्रा बार मालिकों से कुल 4.70 करोड़
रुपये नकद रिश्वत ली थी।
वहीं जांच में देशमुख के
मुंबई वाले फ्लैट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि अनिल
देशमुख का वर्ली वाला फ्लैट उनकी पत्नी आरती के नाम पर दर्ज है। उस फ्लैट का पूरा
भुगतान भी साल 2004 में नकद किया गया था
लेकिन ‘सेल डीड’ पूरे 16 साल बाद यानी की फरवरी 2020 में की गई जब अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृह मंत्री
बने थे। जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कंपनी प्रीमियर पोर्ट लिंक्स
प्राइवेट लिमिटेड में अनिल देशमुख के परिवार की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वार्ता For English News :the states. news
Saturday, June 13
Breaking News
- पीठ की चोट के कारण नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग से बाहर, स्विट्जरलैंड में जारी है रिकवरी
- सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप: रायपुर में नायब तहसीलदार पर केस दर्ज
- iPhone 15 vs iPhone 16: कीमत घटने के बाद कौन सा iPhone 2026 में ज्यादा सही?
- ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट की पूरी प्रक्रिया
- जमशेदपुर में रोजगार बढ़ाने की रणनीति, स्वयं सहायता समूहों और पथ विक्रेताओं को मिलेगा बड़ा सहारा
- महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत बनाम पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत
- जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कंगना रनौत के साथ पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा
- विश्व कप 100 साल के इतिहास में सबसे महंगा टूर्नामेंट, अमीर तबके के प्रभुत्व पर बहस तेज
- मध्य प्रदेश की जेलों में बड़ा बदलाव, 58 साल पुराने बंदी नियमों में संशोधन की तैयारी


