नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (#Coronavirus) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट रही, लेकिन इससे होने वाली मौतें दिल में दहशत पैदा कर रही है क्योंकि पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 1200 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।
इस बीच शुक्रवार को 30 लाख 55 हजार 802 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 37
करोड़ 20 लाख 47 हजार 024 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 95 हजार 716 हो गया है। इस दौरान 44 हजार 254 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 32 हजार 538 हो गयी है। सक्रिय मामले 3694 घटकर चार लाख 55 हजार 033 हो गये हैं। इसी अवधि में 1,206 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख सात हजार 145 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.48 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.20 फीसदी और मृत्यु दर 1.32
हो गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2204 घटने के बाद यह संख्या 115494 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 104 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5900440 हो गयी है जबकि 738 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 125034 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, March 22
Breaking News
- फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक
- पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार
- लो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू
- भाजपा की नई टीम का आगाज़: भव्य स्वागत के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
- होर्मुज संकट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, रूस का तेल टैंकर चीन से मुड़कर मंगलुरु पहुंचा
- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 गिरफ्तार
- जीआई टैग का उपयोग कर रतलामी सेव की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में बनाएं पहुंच : मंत्री काश्यप
- सऊदी का बड़ा कदम: एयरस्ट्राइक के बाद ईरानी सैन्य अटैची समेत 5 अधिकारी निष्कासित
- दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा
- पूर्व भारतीय राजनयिक का दावा: जंग की शुरुआत अमेरिका-इजराइल ने की, ईरान दे रहा जवाब


