नई दिल्ली, (media saheb.com) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय COVID टीके- कोवैक्सीन को मान्यता देने का मामला इटली के समक्ष उठाया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गोयल ने भारत-इटली आर्थिक सहयोग संयुक्त आयोग की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इटली को भारतीय कोविड टीके- कोवैक्सीन को जल्द से जल्द मान्यता देनी चाहिए और भारतीयों पर यात्रा प्रतिबंध समाप्त करने चाहिए। उन्होंने भारतीय को इटली का वीजा देने की प्रक्रिया का समय भी कम करने को कहा। यह बैठक कल देर रात ऑनलाइन आयोजित की गयी। इसमें इटली का प्रतिनिधित्व वहां के विदेशी मामलों तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री लुई डि माओ ने किया।
बैठक में दोनों पक्षों ने खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, चमड़ा, रेलवे,
स्टार्ट-अप और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश और आर्थिक सहयोग पर व्यापक चर्चा की।
इसके अलावा व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए द्विपक्षीय बाजार पहुंच के मुद्दों और गैर-टैरिफ बाधाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान 3 भारतीय कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, अदानी सोलर,
रीन्यू पावर और तीन इतालवी कंपनियों एनेल ग्रीन पावर,
स्नम, मैयर टेक्निमोंट ने हरित अर्थव्यवस्था, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के क्षेत्रों पर प्रस्तुतियां दीं।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, May 21
Breaking News
- नीदरलैंड ने भारत को लौटाए 1000 साल पुराने ताम्र पत्र, चोल इतिहास से जुड़ा खास कनेक्शन
- यूपी को मिलेगा अरबों का निवेश, बंद पड़ी JP जमीन पर अडानी का बड़ा प्लान
- बिहार में 8 नए खनिज विकास पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार, मंत्री ने दी शुभकामनाएं
- वेस्ट यूपी में डीजल-पेट्रोल तस्करी का बड़ा खुलासा, 23 रुपये तक प्रति लीटर मुनाफा
- नागौर में चोरी जांच के दौरान पुलिस ने तांत्रिक का लिया सहारा, हाईकोर्ट सख्त
- रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल, 2027 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर संशय
- जनपद CEO के ट्रांसफर पर बवाल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सदस्यों ने खोला मोर्चा
- सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को किया जाये शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- MP सरकार के सामने संतुलन की चुनौती, अपर कलेक्टर पदस्थापना में बढ़ा असंतोष


