नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में हुई बड़ी वृद्धि के बीच 43 हजार से अधिक नये मामले दर्ज किए गए हैं।
इस बीच मंगलवार को 36 लाख 05 हजार 998 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 36
करोड़ 13 लाख 23 हजार 548 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,733 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ छह लाख 63 हजार 635 हो गया है। इस दौरान 47 हजार 240 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 97 लाख 99 हजार 534 हो गयी है। सक्रिय मामले 4437 कम होकर चार लाख 59 हजार 920 रह गये हैं। इसी अवधि में 930 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख चार हजार 211 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.50 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.18 फीसदी और मृत्यु दर 1.32
हो गयी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2525 घटने के बाद यह संख्या 117536 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 10548 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5872268 हो गयी है जबकि 395 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 123531 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Saturday, April 11
Breaking News
- इजरायल का सख्त जवाब: साढ़े चार बम से 40 दिन में ईरान और लेबनान को कितनी हुई क्षति
- सीएम योगी ने मियांपुर का नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ किया, 331 परिवारों को जमीन
- महिला सहकर्मी के शरीर को घूरना ताक-झांक नहीं, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- राहत की खबर: LPG लेकर होर्मुज पार पहुंचा भारतीय टैंकर, देश में कम होगी गैस की किल्लत
- खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई
- अजमेर में यूनानी थेरेपी के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
- बहराइच मेडिकल कॉलेज में 28 करोड़ की लागत से बनेगा 5 मंजिला ओपीडी कॉम्प्लेक्स
- चंदन चौकी में CM Yogi Adityanath ने बांटे भौमिक अधिकार पत्र, लाभार्थियों को मिले नियुक्ति पत्र और आवास चाबी
- अभी और बिगड़ेंगे हालात? अमेरिका-ईरान तनाव के बीच विश्व बैंक की गंभीर चेतावनी
- आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी


