नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल तथा मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक को टाल दिया गया है।
पत्र सूचना कार्यालय की ओर से मंगलवार शाम को यह जानकारी दी गई थी कि मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11:00 बजे तथा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक 11:05 पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होगी।
पत्र सूचना कार्यालय ने आज सुबह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में में होने वाली मंत्रिमंडल की आज की पूर्व निर्धारित बैठक नहीं होगी। हालांकि बैठक नहीं होने के कारण के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल के शाम को होने वाले संभावित विस्तार तथा पुनर्गठन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, July 5
Breaking News
- 5 जुलाई 2026 राशिफल: रविवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा? जानें किस्मत, करियर और सफलता का हाल
- मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं
- भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान
- “SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित
- योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद
- केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप
- टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं
- किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश
- कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

