नई दिल्ली, (media saheb.com) भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को सत्ता का लालच है और नफरत का मोतियाबिंद उनको सत्य से दूर कर देता है।
BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा “ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच दे रही है,
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल हैं, जो नहीं चाहते कि भारत कोविड को परास्त करे। CORONA और वैक्सीन को लेकर कांग्रेस भ्रम फैलाने की फैक्ट्री बन गई है।”(uni) (media
saheb.com)
Previous Articleखुदरा एवं थोक कारोबार MSME श्रेणी में शामिल होंगे: नितिन गडकरी
Next Article शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा


