नई दिल्ली, (media saheb.com) मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकल बा जियों के बीच PM नरेंद्र मोदी बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार मंत्री परिषद की बैठक संभवत शाम को होगी। मंत्री परिषद की बैठक में कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री हिस्सा लेते हैं।
पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को स्वास्थ्य , पर्यटन और कृषि तथा अन्य क्षेत्रों के लिए घोषित प्रोत्साहन पैकेज के बाद हो रही इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
पिछले कुछ दिनों से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल मैं कुछ फेरबदल कर सकते हैं।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- 7 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें

