नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस पार्टी तथा उसके कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल भविष्य की कामना की है।
पार्टी ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर राहुल गांधी के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि COVID-19
की दूसरी लहर के कारण लोग भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं जिसे देखते हुए राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया। जन्मदिन मनाने की बजाय उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में निरंतर जुटे रहने का आग्रह किया है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा “देश के लिए कठिन दौर के बावजूद आप प्रेम पूर्वक और गंभीरता से हमारा नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की कामना।”
पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा ‘‘सच्चा नेता वही होता है जो सच्चाई, ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ चुनौतियों का मुकाबला करता है। राहुल जी को जन्मदिन पर और अधिक ऊर्जा के साथ चुनौतियों से लड़ने शुभकामनाएं।”(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

