नई दिल्ली, (media saheb.com)
देश में
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी
के 60,753 नए मामले दर्ज किए गए हैं तथा 1,647 मरीजों को इसके संक्रमण से जान गवानी पड़ी।
इस बीच
शुक्रवार को 33 लाख 85 लोगों को
कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 27 करोड़ 23 लाख 88 हजार 783 लोगों का
टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से
शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में
60,753 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का
आंकड़ा बढ़कर 2,98,23,546 हो गया। इस दौरान 97 हजार 743 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी
को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 86 लाख 88 हजार 390 हो गई हैं। सक्रिय मामले 38 हजार 637 कम होकर सात लाख 60 हजार 19 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,647 मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 85 हजार 137 हो गया है।
देश में
सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.55 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.16 फीसदी और
मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 5197 सक्रिय
मामलों में कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 137851 रह गयी
है। इसी दौरान राज्य में 14347 और मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद
कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 56,99,983 हो गयी है
जबकि 648 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का
आंकड़ा बढ़कर 116674 हो गया है।
केरल में
इस दौरान सक्रिय मामले 876 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 108117 रह गयी है तथा 12147 मरीजों के
स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2665354 हो गयी है जबकि 90 और मरीजों
की मौत होने से मृतकों की संख्या 11833 हो गयी
है।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

