नई दिल्ली, (media saheb.com) भारत और आस्ट्रेलिया ने अपने रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय संवाद जल्द से जल्द आयोजित करने की मंशा जतायी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन के बीच मंगलवार को टेलीफेान पर बातचीन के दौरान यह सहमति बनी। दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति के मद्देनजर रक्षा क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने माना कि गत वर्ष जून में दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक साझेदारी के बाद रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और बल मिला है। मालाबार अभ्यास में आस्ट्रेलिया का शामिल होना इस साझेदारी का महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
दोनों मंत्रियों ने उनके देशों के बीच बढते रक्षा संंबंधों पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलकदमियों में प्रगति की समीक्षा की और सशस्त्र बलों के बीच आदान प्रदान को और अधिक बढाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बातचीत के दौरान दोनों मंत्रियों ने यह मंशा व्यक्त की कि उनके देशों के बीच टू प्लस टू डायलाग जल्द से जल्द होना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने COVID के खिलाफ अभियान में आस्ट्रेलिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।(वार्ता)
(the states. news)
Thursday, September 3
Breaking News
- MP में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 17 शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें; 8 इंटरनेशनल फ्लाइट की तैयारी
- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के लिए सजकर तैयार उज्जैन का सांदीपनि आश्रम, कृष्ण-बलराम-सुदामा पहनेंगे अनोखे वस्त्र
- Maruti की सबसे सस्ती EV जल्द होगी लॉन्च, 10 लाख से कम कीमत और दमदार रेंज से Tata को देगी टक्कर
- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की नजर महारिकॉर्ड पर, भारत में पहला मैच खेलते ही रचेंगे इतिहास
- भोपाल से शुरू हुई जांच का कई राज्यों तक नेटवर्क, पाकिस्तानी हैंडलर कनेक्शन पर NIA ले सकती है कमान
- Jabalpur BPL Ration Scam: 4,998 संपन्न परिवार मुफ्त राशन लेते पकड़े गए, कंपनी डायरेक्टर भी शामिल
- Gwalior से चलने वाली 7 ट्रेनों के रूट बदले, तीसरी रेल लाइन के काम के चलते लिया फैसला
- MP में बाढ़ का असर पहले बताएगा ‘गरुड़’, 413 निकायों का GIS डेटा तैयार; जलस्तर बढ़ते ही दिखेगा खतरा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट
- Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें

