नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के शासन में बैंकों में ठगी तेजी से बढ़ी और सरकार ठगों के विरुद्ध कार्रवाई करने में विफल रही जिसके कारण देश में बैंकिंग व्यवस्था बहुत कमजोर हुई है।
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रिजर्व बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के महत्वपूर्ण हिस्से में शीर्ष बैंक ने बैंकिंग ठगी का आंकड़ा देते हुए कहा है कि पिछले 7 वर्षों के दौरान बैंकों में 1.38 लाख करोड़ रुपए की ठगी हुई है।
गौरव वल्लभ ने कहा कि बैंकिंग ठगी की घटनाओं में आई इस तेजी की वजह सरकार की उदासीनता है जिसके कारण ठगों के हौसले बढ़े और बैंकिंग व्यवस्था चौपट हुई है। सरकार बैंकों से की जा रही ठगी को रोकने में विफल रही है और उसने ठगी की रकम वापस लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए है।
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि हमारी बैंकिंग व्यवस्था को कमजोर करने वाले इन ठगों से अब तक कितना पैसा वसूला गया है। उनका कहना था कि सरकार ने बैंकों से ठगी गई रकम को वसूलने का कोई प्रयास नहीं किया और ठगों को देश में ही काम करते रहने या फिर देश छोड़कर भागने का मौका देकर बैंकिंग व्यवस्था को चौपट किया है।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
- मख्यमंत्री योगी बुधवार को वाराणसी से करेंगे ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना’ का शुभारंभ
- स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40% तक क्रेडिट पॉइंट
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट
- महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल
- मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रामभक्तों के सहयोग से भव्य राममंदिर निर्माण सहन नहीं हो रहा सपा व कांग्रेस से: सीएम योगी


