नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि यह दुखद स्थिति है कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश होने के बावजूद भारत में टीका आम लोगों की जिंदगी बचाने के औज़ार के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी प्रचार का साधन बन गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधने के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान ‘जिम्मेदार कौन’
के तहत कहा कि सरकार ने टीके का इस्तेमाल अपनी छवि सुधारने के लिए किया है और उसने जबसे टीका उत्सव मनाया है उसके बाद से देश में टीकाकरण में 83 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने टीके को अपने प्रचार का हथियार बनाया है और उसके चलते विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत अन्य देशों से वैक्सीन के दान पर निर्भर हो गया है और टीकाकरण के मामले में दुनिया के कमजोर देशों की कतार में शामिल हो गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पिछले साल 15 अगस्त को PM मोदी ने लाल किले से कहा कि उनकी सरकार ने टीकाकरण की पूरी योजना तैयार कर ली है। देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता कको देखते हुए विश्वास करना आसान था कि सरकार यह काम आसानी से और बेहतर ढंग से कर लेगी लेकिन PM मोदी के टीका उत्सव की घोषणा के बाद एक महीने के दौरान टीकाकरण में 83 प्रतिशत की गिरावट आ गई।
उन्होंने कहा कि सरकार ने देश को वैक्सीन की कमी के दलदल में धकेल दिया है। वैक्सीन पर अब PM मोदी की फोटो ही है बाकी सारी जिम्मेदारी राज्यों के ऊपर डाल दी गई है जबकि राज्य सरकारें केंद्र सरकार को वैक्सीन की कमी होने की सूचना भेज रहे हैं।(वार्ता) (the states. news)
Monday, August 17
Breaking News
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर
- राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 10,245 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी, बदला दावेदारों का गणित

