नई दिल्ली, (media saheb.com)
कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना से निपटने के लिए एकजुटता से काम करने का आह्वान
करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार को महामारी के विरुद्ध सभी राजनीतिक दलों की
सहमति से राष्ट्रीय रणनीति बनानी चाहिए।
सोनिया
गांधी ने आज यहां जारी वीडियो संदेश में कहा कि इस महामारी से मिलकर ही निपटा जा
सकता है इसलिए जहां तक जो सके एक दूसरे की हर संभव मदद की जानी चाहिए। केंद्र और
राज्य सरकारों के लिए यह समय जागने एवं कर्तव्य को निभाने का है इसलिए भेदभाव किए
बिना पीड़ितों की मदद की जानी चाहिए।
उन्होंने
कहा कि कोरोना का सबसे गंभीर असर गरीबों पर पड़ा है। देश का हर गरीब महामारी के
कारण संकट में आ गया है। केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी श्रमिकों के पलायन
को रोकने और उन्हें पर्याप्त मदद पहुंचनी की है।
सोनिया
गांधी ने कहा ,”मेरा सरकार से आग्रह है कि वह सबसे पहले
गरीबों की सोचे और उनका पलायन रोकने के लिए संघर्ष खत्म होने तक हर परिवार के खाते
में कम से कम 6000 रुपए डाले।ऑक्सीजन अस्पतालों को युद्ध
स्तर पर प्रदान किया जाए। सारे देशवासियों के लिए कोरोना से बचाव का इंतजाम हो
ताकि लोगों को बचाया जा सके।”(वार्ता) (the
states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

