नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और सभी आयु
वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे है, इसलिए
सरकार को टीकाकरण की उम्र घटाकर 25 वर्ष करनी
चाहिए।
सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च
नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि
सरकार को कोरोना के फैलाव को देखते हुए टीकाकरण की उम्र पर फिर से विचार करना
चाहिए और स्वास रोग, मधुमेह तथा किडनी रोग जैसी घातक
बीमारियों से पीड़ित 25 साल से ज्यादा उम्र के युवकों को भी यह
टीका लगाया जाना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा देश में कई जगह से टीका की
कमी की खबरें आ रही है लेकिन सरकार साढ़े छह करोड़ से ज्यादा टीकों का निर्यात कर
चुकी है। उनका कहना था कि भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा रोगी है और उनकी संख्या
को देखते हुए सरकार को इसका इस्तेमाल पहले अपने लोगों को सुरक्षा देने के लिए करना
चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोरोना की स्थिति को
लेकर उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी और वहां की
समस्या को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया लेकिन सरकार की तरफ से इस बारे में जवाब
नहीं दिया गया।(वार्ता)
(the states. news)
Monday, July 6
Breaking News
- आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें प्रेम, करियर और धन का हाल
- मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई
- दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से
- “सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश
- हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
- सीएम योगी के हाथों प्रयागराज में सोमवार को होगा प्रेरणा पार्क का लोकार्पण
- आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
- चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
- बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात: रोजगार मिशन के लिए ₹1,663 करोड़ की पहली किस्त जारी
- योगी सरकार की निःशुल्क आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

