नई दिल्ली, (media saheb.com) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर शुक्रवार को ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया और कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 110 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।
पीयूष गोयल ने शनिवार को एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि महाराष्ट्र में अक्षम और भ्रष्ट सरकार है और केंद्र सरकार लोगों को संकट के समय में मदद उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “ महाराष्ट्र के लोग ‘माझा कुटुंब माझा जवाबदेही’ का पूरी तरह से पालन रहे हैं। अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भी ‘माझा राज्य माझा जवाबदेही’ से अपने कर्तव्य का पालन करें। ”
पीयूष गोयल ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार सभी संबद्ध पक्षों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। औद्योगिक रूप से काम में आने वाली ऑक्सीजन चिकित्सा के लिए उपलब्ध कराई गई है। पूरे देश में ऑक्सीजन संयंत्र से 110
प्रतिशत की क्षमता के साथ उत्पादन कर रहे हैं।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, April 22
Breaking News
- 25 सितम्बर से फिर सजेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, ग्लोबल सोर्सिंग प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी
- प्रचंड गर्मी से बढ़ा ‘मेगा अल नीनो’ का खौफ, 149 साल पहले 4% आबादी का हुआ था सफाया
- मध्यप्रदेश में ‘4 करोड़’ से होगा सड़कों का कायाकल्प, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
- रेलवे ने 15 समर स्पेशल ट्रेनों को दी मंजूरी, भोपाल, जबलपुर और कोटा डिवीजन को मिलेगा अधिक लाभ
- रूसी तेल की खरीदी अब हुई आसान! होर्मुज नाकेबंदी के बीच भारत ने खेला बड़ा दांव
- MP में आईपीएस तबादलों की घड़ी आई, मुख्यमंत्री कार्यालय से कभी भी हो सकती है जारी, प्रशासनिक गलियारों में हलचल
- ‘इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी’ से मध्यप्रदेश के 6 जिले जुड़ेंगे, 2510 गांवों को मिलेगा फायदा
- 54 बाघों की मौत से हिला सिस्टम, रिजर्व के बाहर भी मिलेगा स्पेशल प्रोटेक्शन, जानिए नई TOTR स्कीम
- 2026 में अब तक 73,000 कर्मचारियों को निकाल चुकीं टेक कंपनियां, जानें इसके पीछे की वजह
- गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे वाहन


