नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में कोरोना वायरस (#Corona_virus ) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 1.84 लाख नये मामले दर्ज किए गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,84,372 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 38 लाख 73 हजार 825 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 82,339 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,23,36,036
मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 13 लाख को पार कर 13,65,704 हो गये हैं। इसी अवधि में 1027 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,72,085 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर घटकर 88.92 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.84 प्रतिशत हो गयी है,
जबकि मृत्युदर घटकर 1.24 फीसदी रह गयी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 28,307 बढ़कर 5,94,585 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 31,624 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 28,66,097 पहुंच गयी है जबकि 281 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 58,526 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Friday, April 24
Breaking News
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
- लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक, OTT रिलीज पर विवाद
- वर्ल्ड कप फाइनल टिकट की कीमत 21 करोड़ रुपये तक पहुंची, FIFA रीसेल साइट पर हड़कंप
- एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में छाया रहा शिक्षा का ‘योगी मॉडल’, यूपी की शिक्षा नीति बनी चर्चा का केंद्र
- सहकारिता किसानों की आय, तकनीक और विश्वास में बढ़ोतरी का आधार बनी : मंत्री सारंग

