नई दिल्ली (mediasaheb.com) देश में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12 लाख के पार पहुंच गए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,68,912 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 75,086 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529
मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 92,922 बढ़कर 12,01,009 हो गये हैं। इसी अवधि में 904 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,70,179 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 89.86 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 8.88 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.26 फीसदी रह गयी है।
महाराष्ट्र CORONA के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 28,937 बढ़कर 5,67,097 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 34,008 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2782161 पहुंच गयी है जबकि 349 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57987 हो गया है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, April 22
Breaking News
- महिलाओं के अधिकारों को लेकर गरमाई सियासत: बिलासपुर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
- Kawardha में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 35 किमी रूट पर 22 बार नदी पार करने का रोमांच
- ‘सीएम ने लोकतंत्र को खतरे में डाला’, मतदान से ठीक पहले ममता को SC ने फटकारा
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर IAF का दमखम, सुखोई और मिराज की गर्जना से कांपा आसमान
- इंदौर में ट्रैफिक समस्या का समाधान, प्रशासन का कदम – अब ई रिक्शा पर लगेंगे रंग-बिरंगे स्टीकर और तय होंगे रूट
- जीआईएस सबस्टेशन, भोपाल में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
- 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती शुरू: सीएम योगी
- Bihar के 12वीं पास युवा और कॉलेज स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप मौका, ₹6000 तक स्टाइपेंड
- स्किल से रोजगार तक, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान

