नई दिल्ली, (media saheb.com) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के पाथेर कांड विधानसभा क्षेत्र में सरकारी गाड़ी खराब होने के कारण उसमें रखी इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन-EVM को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार की गाड़ी से नियत स्थान पर पहुंचाने की खबर को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग की नीयत पर सवाल उठाए और कहा कि आयोग को अपनी निष्पक्षता को लेकर सफाई देनी चाहिए।
राहुल गांधी ने इस पर व्यंग्य करते हुए ट्वीट किया,
“चुनाव आयोग की गाड़ी ख़राब,
भाजपा की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब।”
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाया और कहा “क्या स्क्रिप्ट है। चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई, तभी वहां एक गाड़ी प्रकट हुई। गाड़ी भाजपा के प्रत्याशी की निकली। मासूम चुनाव आयोग उसमें बैठ कर सवारी करता रहा।”
उन्होंने आगे कहा “प्रिय चुनाव आयोग, माजरा क्या है?
आप देश को इस पर कुछ सफाई दे सकते हैं?
या हम सब मिलकर बोलें चुनाव आयोग की निष्पक्षता को वनक्कम।”
इससे पहले भी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि हर समय चुनाव के दौरान ईवीएम को निजी वाहन से ले जाने का वीडियो आता है और वाहन अक्सर भाजपा उम्मीदवार या उसी से संबंधित व्यक्ति का होता है। भाजपा फिर अपनी मीडिया मशीनरी का इस्तेमाल इस वीडियो का खुलासा करने वालों के खिलाफ करती है। सच्चाई यह है। इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन उनको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। चुनाव आयोग को इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी आयोग को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि ऐसी धांधली कई जगह देखने को मिलती है। उन्होंने कल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि असम में दूसरे चरण के मतदान के बाद BJP उम्मीदवार कृष्णेन्दु पॉल की कार में ईवीएम मिली है। सवाल है क्या भाजपा की गाड़ी से ईवीएम ले जानी चाहिए थे।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, July 8
Breaking News
- मख्यमंत्री योगी बुधवार को वाराणसी से करेंगे ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना’ का शुभारंभ
- योगी सरकार 13 प्रमुख नदियों के तट क्षेत्र पर रोपेगी 3.83 करोड़ से अधिक पौधे
- समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच
- US-Iran तनाव और होर्मुज संकट से शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही Sensex 550 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
- होर्मुज पर अमेरिका का महाअटैक! ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर बरसे बम, केशम-बंदर अब्बास दहले
- कृति सेनन ने बॉयफ्रेंड और एग फ्रीजिंग पर की खुलकर बात, बोलीं- ‘प्रेग्नेंट जैसा महसूस कर रही थी’
- भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर
- भारत में ‘तेल वाली दिवाली’! होर्मुज के बाद सऊदी अरब से आई बड़ी खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत
- एशियन गेम्स के लिए MP के 19 खिलाड़ियों का चयन, 30 रिजर्व खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम
- पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा


