नई दिल्ली, (media saheb.com) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत लोकतंत्र के विश्व व्यापी आदर्श के रूप मे उभरा है और सशक्त निर्वाचन तंत्र के जरिए भारत निर्वाचन आयोग ने पूरी दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 11 वें मतदाता दिवस पर यहां आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के 72 वें स्थापना दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि हमारे जीवंत लोकतन्त्र के संचालन में चुनाव प्रक्रिया की प्रमुख भूमिका है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता का आधार हमारे जागरुक मतदाता हैं। उन्होंने उन सभी युवा मतदाताओं को बधाई दी जिन्हें पहली बार मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है।
राम नाथ कोविंद ने कहा,“ स्वाधीनता प्राप्ति के बाद भारत के संविधान के माध्यम से रोपे गए लोकतंत्र के पौधे की जड़ें, लगभग ढाई हजार साल पुरानी गणतंत्र की मिट्टी से पोषण प्राप्त कर रही हैं। इसीलिए आज जब पूरी दुनिया में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होते जाने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, तब भारत में लोकतंत्र मजबूत होता जा रहा है। वैशाली, कपिलवस्तु और मिथिला की परंपरा से भारत ने यह सीखा है कि शासन पर समाज के किसी एक वर्ग या वंश का एकाधिकार नहीं होता है। लोकतंत्र में ‘लोक’
यानी जनता की इच्छा ही सर्वोपरि होती है। गांधीजी के ‘ग्राम स्वराज’ से प्रेरित हमारे संविधान के ‘पंचायती-राज’ में,
भारत की इसी परंपरा की सहज अभिव्यक्ति देखी जा सकती है।”
राष्ट्रपति ने कहा, “ भारत की चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन से प्रेरित होकर, विश्व के अनेक देशों ने हमारी चुनाव प्रणाली का अध्ययन करने में रुचि दिखाई है। स्वतंत्रता-प्राप्त करने के लगभग 75 वर्षों के भीतर ही भारत लोकतन्त्र के एक विश्व-व्यापी आदर्श के पोषक के रूप में उभरा है। इस उपलब्धि में, निर्वाचन आयोग से लेकर साधारण नागरिकों तक का अमूल्य योगदान है। ”
उन्होंने कहा, “हम सभी को मतदान के बहुमूल्य अधिकार का सदैव सम्मान करते रहना चाहिए क्योंकि मतदान का अधिकार कोई साधारण अधिकार नहीं है और इसके लिए दुनिया भर में लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। ” (वार्ता)
(the states. news)
Tuesday, August 18
Breaking News
- गृह विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दी एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट
- राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक
- Gold Silver Price: बाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, ₹3,500 तक गिरे दाम; जानें आज का ताजा भाव
- KPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, कर्नाटक में 21 ठिकानों पर छापेमारी; जानें पूरा मामला
- योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 1468 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन
- युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी
- आतंकी नेटवर्क का सफाया, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंस का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री योगी
- मध्यप्रदेश बना निवेशकों का सर्वाधिक पसंदीदा डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


