नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 964 सक्रिय मामले बढ़े, उसके बाद केरल में 843, कर्नाटक में 168, चंडीगढ़ में नौ, मणिपुर में पांच, आंध्र प्रदेश और लद्दाख में तीन-तीन तथा लक्षद्वीप में दो सक्रिय मामले बढ़े हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,203 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ छह लाख 67 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 13,298 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख, 30 हजार 84 हो गयी। सक्रिय मामले 226 कम होकर 1,84,182 रह गये हैं । इसी अवधि में 131 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 53 हजार 470 हो गया है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य……………….सक्रिय……स्वस्थ…………मौत
अंडमान निकोबार ….23………4908………..62
आंध्रप्रदेश…………..1476……878387…..7147
अरुणाचल प्रदेश ……18………16745……..56
असम ……………..2323……213591……1078
बिहार ……………..2317……254991……1479
चंडीगढ़ ……………136……..20248………334
छत्तीसगढ़…………4943…….288066……3617
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव …6…………3386……….2
दिल्ली …………..1741……..621375…..10808
गोवा ……………..824………51335……..761
गुजरात ………….4665…….250056……4376
हरियाणा ………..1511……..262682…..3010
हिमाचल प्रदेश…..436………55801……..973
जम्मू कश्मीर ….1103………120987……1929
झारखंड ………..821……….116402……1063
कर्नाटक ……….7529…….916325……12197
केरल …………73121…….813550…….3607
लद्दाख …………65……………9493………129
लक्षद्वीप ……….59…………..0……………..0
मध्यप्रदेश……..4171……….245697….3789
महाराष्ट्र ……..46057……..1912264…50785
मणिपुर ……….201………….28416…….369
मेघालय……….111…………13475……..146
मिजोरम……….53………….4289…………9
नागालैंड………103…………11885………88
ओडिशा ……..1251……….331144……1905
पुड्डुचेरी………..288…………37927……645
पंजाब ……….2256………..164119….5555
राजस्थान…….3147……….310747…..2758
सिक्किम ……127…………..5811………133
तमिलनाडु ….4904………817520…..12316
तेलंगाना …..3234………..288577…..1590
त्रिपुरा……….32………….32922……..391
उत्तराखंड ….1725……….92284……1631
उत्तरप्रदेश…..7082……….583014…..8617
पं बंगाल…….6323……….551665….10115
कुल ……..184182……..10330084…153470(uni) (the states. news)
Saturday, April 4
Breaking News
- पेरू में फुटबॉल स्टेडियम हादस,1 की मौत, 47 घायल,लीमा के अस्पतालों में हाई अलर्ट
- JEE Mains में ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया: चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा छात्र
- ह्यूस्टन टेनिस,फ्रांसेस टियाफो की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में होगा टॉमी पॉल से महामुकाबला
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एसआई भर्ती 2021 परीक्षा रद्द रखने का आदेश बरकरार
- रोहित शेट्टी का ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट वायरल,घर पर हुई फायरिंग के बाद बोले- ‘अब जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है’
- हाई से अब भी ₹2.06 लाख सस्ती चांदी, सोना ₹53,000 टूटा, जानें ताजे भाव
- मेरठ के दौराला में जहरीली शराब का कहर, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- वैशाख 2026,चंद्रमा का 19 बार नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों के लिए बनेगा ‘राजयोग’ जैसा समय
- युद्ध की आहट से जयपुर एयरपोर्ट पर संकट, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द और किराया हुआ तीन गुना
- लखीमपुर खीरी में गैस एजेंसी की दीवार काटकर 108 सिलेंडर चोरी


